राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ते में दो फीसदी की बढ़ोतरी – मुख्यमंत्री धामी ने दी मंजूरी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून : उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों, पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए उनके महंगाई भत्ते (DA) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2025 से प्रभावी माना जाएगा।
अब कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत भी हो जाएगा, जिससे हजारों सरकारी कर्मियों व पेंशनधारकों को सीधा लाभ मिलेगा।
विकास कार्यों को भी मिली हरी झंडी
सीएम ने इसके साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों में विकास कार्यों को भी स्वीकृति दी है। चंपावत व अल्मोड़ा जिले की लमगड़ा तहसीलों में नए तहसील भवनों के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इसके तहत चंपावत में 13.86 करोड़ रुपये व लमगड़ा में 3.88 करोड़ रुपये की लागत से भवन निर्माण भी होगा।
अन्य जिलों को भी मिला लाभ
ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए कुल 5.63 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अंतर्गत पंतनगर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के पूर्व निर्मित ढांचे को ध्वस्त करने, अस्थायी विस्थापन और रनवे विस्तारीकरण के लिए 3 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं, पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना तहसील परिसर में पार्किंग, चारदीवारी और पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 2.63 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
सरकार की प्राथमिकता में है कर्मचारी हित और आधारभूत ढांचा
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से आमजन की सुविधाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता भी है।




