Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

सीएम धामी के सख्त निर्देश, चीनी समेत जरूरी सामान की जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चीनी समेत आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आम जनता को आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर उपलब्ध कराने और बाजार में किसी भी तरह की कृत्रिम कमी पैदा न होने देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग समेत संबंधित विभागों को बाजार में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और उनके दामों की नियमित निगरानी करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि मांग और आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जरूरत के अनुसार समयबद्ध व प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि किसी भी स्तर पर कृत्रिम कमी पैदा कर लोगों से अधिक कीमत न वसूली जा सके।

सीएम धामी ने सभी जिलों में प्रशासन को नियमित रूप से बाजारों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं के निर्धारित और प्रचलित बाजार मूल्य के साथ-साथ दुकानों में उपलब्ध स्टॉक की भी जांच की जाएगी। जमाखोरी, कालाबाजारी या निर्धारित मानकों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी का सीधा असर आम नागरिकों के घरेलू बजट पर पड़ता है। इसलिए मूल्य नियंत्रण से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं प्रभावी और पारदर्शी होनी चाहिए।

उन्होंने शासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ बाजार की स्थिति पर लगातार नजर रखने और किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button