नशे के सौदागरों पर ANTF का शिकंजा, 54 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून— उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चल रहे “ड्रग्स-फ्री देवभूमि” अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक और बड़ी सफलता दर्ज की है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 54 लाख रुपये मूल्य की 163 ग्राम स्मैक और ₹63,490 नकद के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान:
- आशीष सिंघल, पुत्र स्व. गिरधारी लाल सिंघल
- निवासी – मकान नंबर 62-C, रेसकोर्स, नई बस्ती, देहरादून
बरामदगी:
- 163 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत ₹54 लाख)
- ₹63,490 नकद
बरेली (उ.प्र.) से जुड़ रहे हैं तार
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह यह अवैध सामग्री बरेली (उत्तर प्रदेश) से लाकर स्थानीय युवाओं को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता भी था। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और पूर्व में भी NDPS एक्ट में जेल भी जा चुका है।
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर ANTF की सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के अंतर्गत, एसटीएफ प्रमुख नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी जिलों में कड़ी निगरानी व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में यह बड़ी कार्रवाई भी की गई है।
एसएसपी STF की अपील
एसएसपी STF भुल्लर ने जनता से अपील की है कि:
- नशे से दूर रहें, किसी भी प्रकार के लालच में न आएं।
- नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या STF उत्तराखंड को दें।
STF संपर्क सूत्र:
0135-2656202
9412029536




