उत्तराखंडक्राइम

रुद्रपुर: अवैध प्रवासी बांग्लादेशी महिला ने जमानत पर रहकर की शादी, भारतीय नागरिक बनकर किया धोखाधड़ी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

रुद्रपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 21 वर्ष पहले अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने वाली एक बांग्लादेशी महिला ने जमानत पर रहते हुए स्थानीय व्यक्ति से शादी ही कर ली। इसके बाद उसने और उसके पति ने मिलकर खुद को भारतीय नागरिक बताकर आधार कार्ड व वोटर आईडी धोखाधड़ी से बनवा भी ली।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि ग्राम तितूलिया दुपचचिया, ढाका (बांग्लादेश) निवासी बिलकिस पुत्री शमशुद हक वर्ष 2004 में अवैध रूप से भारत में घुसी भी थी। उस समय उसे उत्तर प्रदेश के रामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कर जेल भी भेजा गया था। फिलहाल वह जमानत पर है और उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन भी है।

करीब एक वर्ष बाद जमानत पर रिहा होने के बाद बिलकिस ने रुद्रपुर के पहाड़गंज निवासी अनवर अली से शादी भी कर ली। विवाह के बाद दोनों रुद्रपुर में रह रहे थे। न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के चलते खुफिया विभाग उस पर नजर भी बनाए हुए था।

सत्यापन अभियान के दौरान यह सामने आया कि शादी के बाद अनवर अली ने बिलकिस का भारतीय आधार कार्ड व वोटर आईडी बनवा लिया है। रामपुरा चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें हिरासत में भी ले लिया है।

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button