उत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीयवायरल न्यूज़

राजधानी देहरादून से लखनऊ के लिए स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत का पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

राजधानी देहरादून से लखनऊ के लिए स्वदेशी ट्रेन वंदे भारत का पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वंदे भारत ट्रेन को ट्रेन यार्ड में फूलों से भी सजाया गया है। राज्यपाल, सीएम, मुख्य सचिव व रेलवे के प्रमुख अधिकारी इस दौरान मौजूद भी रहे। दरअसल, देहरादून से लखनऊ के लिए नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत भी की गई है। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम को भी आयोजित किया गया, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने वीसी के माध्यम से रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं की शुरुआत भी की। इस बार इस कार्यक्रम में एक स्टेशन एक उत्पाद कार्यक्रम की शुरुआत भी की गई। रेलवे ने देहरादून रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2 से इस ट्रेन को पहली बार ही रवाना किया। पीएम के संबोधन को सुनने के लिए स्टेशन पर ही कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। जिसमें राज्यपाल, गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी सहित मंत्री, सांसद और विधायक सहित कई लोग भी मौजूद रहे। पीएम के संबोधन को सुनने व देखने के लिए रेलवे स्टेशन पर कई एलईडी भी लगाई गई। वंदे भारत ट्रेन को ट्रेन यार्ड में तैयार भी किया गया। ट्रेन की वाशिंग के बाद उसको फूलों से भी सजाया गया। ट्रेन को 9:30 बजे रवाना भी किया गया। इस समय कोई ट्रेन देहरादून स्टेशन से नहीं जाती। देहरादून-लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन में पहली यात्रा के लिए यादगार बनाने के लिए रेलवे ने निशुल्क टिकट भी मुहैया कराए गए हैं। डॉ. टीएन जोहर रिटायर्ड भूवैज्ञानिक ने बताया कि वंदे भारत में जाने का मौका भी मिल रहा है। वह इसका फायदा धर्मलाभ के लिए भी उठाएंगे। वह लखनऊ तक इसमें जाएंगे और उसके बाद वहां से अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने के लिए भी जाएंगे।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button