देहरादून – उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनज़र बड़ी संगठनात्मक तैयारी करते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की संस्तुति के उपरांत ही लिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, जो चुनावी तैयारियों में समन्वय व निगरानी की भूमिका निभाएंगे।

प्रमुख विधानसभा प्रभारियों की सूची:

  • पुरोला – घनानन्द नौटियाल
  • यमुनोत्री – विहारी लाल
  • गंगोत्री – धनीलाल शाह
  • बद्रीनाथ – मनोज रावत
  • थराली – देवीदत्त कुनियाल
  • कर्णप्रयाग – डॉ. जीत राम
  • केदारनाथ – सुरेन्द्र सिंह बिष्ट
  • रुद्रप्रयाग – जगमोहन भंडारी
  • घनसाली – विजय गुनसोला
  • देवप्रयाग – डॉ. प्रताप भंडारी
  • नरेन्द्रनगर – महेन्द्र सिंह नेगी
  • प्रतापनगर – विरेन्द्र कण्डारी
  • टिहरी – पूरन िंसह रावत
  • धनौल्टी – शांति प्रसाद भट्ट
  • चकराता – संजय किशोर
  • विकासनगर – डॉ. प्रदीप जोशी
  • सहसपुर – जगदीश धीमान
  • रायपुर – सुनील जायसवाल
  • मसूरी – हेमा पुरोहित
  • डोईवाला – सूरत सिंह नेगी
    (सूची में अन्य विधानसभा क्षेत्रों के नाम भी शामिल हैं)

इसके अतिरिक्त, जिला प्रभारियों में भी फेरबदल किया गया है।

  • नैनीताल – सतीश नैनवाल
  • टिहरी – विधायक विक्रम सिंह नेगी
  • रुद्रप्रयाग – मंत्री प्रसाद नैथानी
  • उत्तरकाशी – सूर्यकांत धस्माना

कांग्रेस नेतृत्व ने सभी विधानसभा व जिला प्रभारियों से अपेक्षा की है कि वे शीघ्र ही अपने-अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर पंचायत चुनावों की रणनीति तैयार करें और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित भी करें।

इस कदम को आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की नींव के तौर पर भी देखा जा रहा है, जिसमें पार्टी बूथ स्तर से लेकर ग्राम पंचायत तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में अग्रसर भी है।