धर्मांतरण कानून को और सख्त बनाएगी धामी सरकार, ऑपरेशन कालनेमी को मिलेगी और मजबूती
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। उत्तराखंड में धर्मांतरण पर सख्ती अब और बढ़ेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर धर्मांतरण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए कानून को और कड़ा करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड न केवल सीमांत राज्य है, बल्कि यह सनातन संस्कृति की पुण्य भूमि भी है, इसलिए यहां जनसंख्या संरचना (डेमोग्राफिक प्रोफाइल) को बदलने की किसी भी साजिश को किसी कीमत पर बर्दाश्त ही नहीं किया जाएगा।
सीएम धामी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि धर्मांतरण से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर भी रखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग ऐसे तत्वों के प्रभाव में आ चुके हैं, उन्हें सही परामर्श व मार्गदर्शन देकर मुख्यधारा में लाने का प्रयास भी किया जाए।
धामी ने स्पष्ट किया कि हालिया घटनाओं को देखते हुए धर्मांतरण कानून में आवश्यक संशोधन कर उसे और भी प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने “ऑपरेशन कालनेमी” की सफलता की सराहना करते हुए इस अभियान को भविष्य में भी मजबूती से जारी रखने की भी बात कही।
मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय को निर्देश दिए कि राज्य में इस तरह की गतिविधियों की निगरानी के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन भी किया जाए, जो सख्त निगरानी व कार्रवाई भी सुनिश्चित करेगा।




