Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

गाजियाबाद रेलखंड पर 3 दिन प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

दिल्ली मंडल के गाजियाबाद-महरौली और गाजियाबाद-चिपयाना बुजुर्ग रेलखंड पर विद्युत संपर्क तारों में बदलाव का काम किया जाएगा। इसके चलते 17, 19 और 21 सितंबर को रोजाना 3 घंटे का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तित और नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के मुताबिक, गाड़ी संख्या 54075 बरेली-दिल्ली एक्सप्रेस 16, 18 और 20 सितंबर को, जबकि 54076 दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस 17, 19 और 21 सितंबर को निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 13065 हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 17 सितंबर को और 04013 लोकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 15, 17 और 19 सितंबर को मुरादाबाद-लक्सर-रुड़की-टपरी-मेरठ सिटी-गाजियाबाद मार्ग से संचालित की जाएगी।

वहीं, 15092 टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस 16, 18 और 20 सितंबर को टनकपुर से निर्धारित समय से 90 मिनट देरी से रवाना होगी।

इसके अलावा 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस, 14225 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस और 12391 राजगीर-नई दिल्ली एक्सप्रेस को 16, 18 और 20 सितंबर को 25 से 70 मिनट तक नियंत्रित कर चलाया जाएगा। 14015 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 15 सितंबर, 14017 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 17 सितंबर और 14013 सुल्तानपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 20 सितंबर को भी नियंत्रित संचालन के तहत चलेंगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button