चमोली की उर्गम घाटी में भारी बारिश से भूस्खलन, दो आवासीय मकान क्षतिग्रस्त
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
चमोली। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर से खतरे की घंटी बजा दी है। चमोली जिले की उर्गम घाटी के रांता तोक में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की गंभीर घटना भी सामने आई है। भूस्खलन की चपेट में आकर 2 आवासीय मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त भी हो गए, हालांकि समय रहते परिवारों के सभी सदस्य घर से बाहर भी निकलने में कामयाब रहे और कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय निवासी रघुवीर सिंह नेगी ने बताया कि
भारी वर्षा के साथ-साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हो रहे लापरवाह निर्माण कार्य ने भी इस हादसे को बढ़ावा भी दिया। बासा सड़क का निर्माण कार्य मकानों के ऊपर से ही चल रहा था, जिससे भू-संतुलन और कमजोर हो गया।
पूरे प्रदेश में बारिश से हालात बिगड़े
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज गर्जना, बिजली चमकने व तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि यह बारिश 4 अगस्त तक जारी ही रह सकती है।




