उत्तराखंड पंचायत चुनाव: बागेश्वर में मियां-बीवी की जोड़ी ने मारी बाज़ी, पति बने बीडीसी और पत्नी बनीं ग्राम प्रधान
बागेश्वर: लाथी में पंचायत चुनाव में दंपती की जीत, कुंजर सिंह कोरंगा दूसरी बार बीडीसी सदस्य, पत्नी रजनी बनी ग्राम प्रधान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
बागेश्वर जिले के कपकोट ब्लॉक के बिचला दानपुर क्षेत्र अंतर्गत लाथी गांव में पंचायत चुनाव में एक दंपती ने जीत का परचम भी लहराया है। कुंजर सिंह कोरंगा ने क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है, वहीं उनकी पत्नी रजनी कोरंगा ग्राम प्रधान भी चुनी गई हैं।
लाथी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 4 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें कुंजर सिंह कोरंगा को सबसे अधिक 354 वोट भी मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्कर सिंह को 207 वोट मिले, जबकि जोगा सिंह को 183 व केदार सिंह को 165 मत प्राप्त हुए।
ग्राम प्रधान पद की दौड़ में रजनी कोरंगा ने 195 वोट हासिल कर जीत भी दर्ज की। उनके पीछे चंपा देवी 138 व किरण देवी 78 मत लेकर रहीं।
जीत के बाद दंपती ने भगवान व जनता का आभार जताते हुए गांव और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता भी दोहराई। उनकी जीत को गांव में खुशी वउम्मीद की नजरों से भी देखा जा रहा है।




