अजबपुर खुर्द में दर्दनाक हादसा: पार्क की दीवार गिरने से महिला शिक्षिका की मौत – Doon Darshan
उत्तराखंड

अजबपुर खुर्द में दर्दनाक हादसा: पार्क की दीवार गिरने से महिला शिक्षिका की मौत

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून — राजधानी देहरादून के अजबपुर खुर्द इलाके में बीते मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पार्क में टहल रही 50 वर्षीय महिला शिक्षिका विजयलक्ष्मी, पत्नी महेंद्र सिंह, अचानक दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल भी हो गईं।

सूचना मिलते ही नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची व घायल महिला को तुरंत ही सरकारी वाहन से कनिष्क अस्पताल में पहुंचाया गया। लेकिन, इलाज के दौरान ही विजयलक्ष्मी ने दम तोड़ दिया।

वह राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले में आगे की कार्यवाही भी जारी है।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button