कांग्रेस में जाने की चर्चाओं पर उमेश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, हरीश रावत पर लगाए कई आरोप
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802
उत्तराखंड कांग्रेस में खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कांग्रेस में शामिल होने की कथित चर्चाओं को लेकर सियासी हलचल तेज है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत इस मामले पर पहले ही नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने इसके विरोध में धन्यवाद एवं जन संवाद यात्रा भी निकाली थी, जिस पर कांग्रेस आलाकमान ने भी नाराजगी जताई। हरीश रावत इसी मामले में कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को स्पष्टीकरण देने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। इस बीच पूरे विवाद के केंद्र में रहे खानपुर विधायक उमेश कुमार ने करीब साढ़े सात मिनट का वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है।
उमेश कुमार ने वीडियो में कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं से लेकर हरीश रावत के साथ अपने विवाद पर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हरीश रावत को लगता है कि कांग्रेस में जो बवाल चल रहा है, उसके पीछे उनका हाथ है। उमेश कुमार ने साफ कहा कि वह खानपुर से ही चुनाव लड़ेंगे और एक पार्टी का नाम लेते हुए कहा कि वह उसी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगे।
टैक्सी किराया विवाद पर जवाब देते हुए उमेश कुमार ने कहा कि उनके कंपाउंड में ही करीब 100 गाड़ियां खड़ी हैं, ऐसे में वह टैक्सी का किराया क्यों नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनके किसी कार्यकर्ता ने टैक्सी का किराया नहीं दिया होगा तो उसके लिए उनकी जिम्मेदारी क्यों होगी।
हरीश रावत की सरकार गिरने को लेकर भी उमेश कुमार ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने हरीश रावत को संबोधित करते हुए कहा कि वह प्रदेश कांग्रेस में क्यों आना चाहेंगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई नेता उनके दरवाजे पर खड़े रहते थे। उमेश कुमार ने कहा कि हरीश रावत मुख्यमंत्री बनने से पहले और बाद में भी उन्हें फोन कर मदद मांगते रहे हैं। उन्होंने कहा कि शायद उनके भाग्य में ही लिखा था कि हरीश रावत की सरकार उनके जरिए गिरे।
कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं पर उमेश कुमार ने कहा कि उनके इतने बुरे दिन नहीं आए हैं कि वह कांग्रेसियों के जिंदाबाद के नारे लगाएं। उन्होंने कहा कि हरीश रावत का सम्मान है, लेकिन वह खुद को उनसे हल्का नहीं मानते। वीडियो में उमेश कुमार कई बार तीखे तेवर में नजर आए।
उन्होंने कहा कि जब हरीश रावत मुख्यमंत्री थे, तब भी वह उनसे नहीं डरे और अब भी नहीं डरेंगे। उमेश कुमार ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ हरीश रावत के लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह न कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं और न ही भाजपा में।
उमेश कुमार ने कहा कि वह जन निर्माण पार्टी की सदस्यता लेने जा रहे हैं और उसी पार्टी के टिकट पर खानपुर से चुनाव लड़ेंगे।
उमेश कुमार ने हरीश रावत पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘ड्रामेबाज’ और ‘नौटंकीबाज’ तक कह दिया। उन्होंने कहा कि वह हरीश रावत के टिकट की आस लेकर राजनीति नहीं करेंगे। साथ ही आरोप लगाया कि हरीश रावत ने उत्तराखंड में कांग्रेस का नुकसान किया और असम तथा पंजाब की कांग्रेस को भी तबाह किया।
उमेश कुमार ने कहा कि हरीश रावत अपनी कांग्रेस को अपने सिर पर रखकर नाचें। उन्होंने अपनी राजनीति को लेकर कहा कि उनकी राजनीति कमीशनखोरी से नहीं चलती। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वह सिंचाई और पीडब्ल्यूडी में कमीशन नहीं खाते और गरीब आदमी के लिए राजनीति कर रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802




