चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास, 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802
उत्तराखंड में मानसून के बाद चारधाम यात्रा ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। यात्रा सीजन में अब तक 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। कपाट बंद होने से पहले चारों धामों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित केदारनाथ दौरे को लेकर राज्य सरकार, प्रशासन और बदरी-केदार मंदिर समिति तैयारियों में जुटी है।
पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2026 तक कुल 56.89 लाख श्रद्धालु देवभूमि के पावन धामों में पहुंच चुके हैं। इनमें बदरीनाथ धाम में सबसे अधिक 19,13,895 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। केदारनाथ धाम में 16,78,866, गंगोत्री धाम में 9,09,983 और यमुनोत्री धाम में 8,10,343 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
इसके अलावा उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित सिख तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब में भी 3,75,841 श्रद्धालुओं ने मत्था टेका है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में यात्रा ने और रफ्तार पकड़ी है। इस दौरान रोजाना औसतन 35 हजार से 45 हजार से अधिक यात्री धामों में पहुंच रहे हैं। अकेले 1 अक्टूबर को 42,002, 4 अक्टूबर को 44,760, 5 अक्टूबर को 41,050 और 7 अक्टूबर को 39,653 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
बदरी-केदार मंदिर समिति और प्रशासन का अनुमान है कि यात्रा समाप्त होने तक श्रद्धालुओं की संख्या 60 से 65 लाख के ऐतिहासिक आंकड़े को भी पार कर सकती है।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि यह पूरे देवभूमि और देशवासियों के लिए गौरव और आनंद का विषय है। चारों धामों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब नया रिकॉर्ड बना रहा है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान कुछ समय के लिए यात्रा की रफ्तार जरूर धीमी हुई थी, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति में कोई कमी नहीं आई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे और केदारनाथ पहुंचने की चर्चाओं के बीच तैयारियों का दायरा बढ़ा दिया गया है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड और विशेष रूप से बाबा केदार के प्रति विशेष आध्यात्मिक लगाव है। उनके केदारनाथ आगमन से केदारपुरी को नया आध्यात्मिक उत्साह मिलता है।
प्रस्तावित दौरे को लेकर राज्य सरकार, जिला प्रशासन और बदरी-केदार मंदिर समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। केदारनाथ मंदिर परिसर और पूरे केदारपुरी क्षेत्र को विशेष फूलों, भव्य तोरण द्वारों और अत्याधुनिक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने की योजना तैयार की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रधानमंत्री की पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए मंदिर समिति के वरिष्ठ आचार्यों और वेदपाठियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन का उत्तराखंड, मंदिर समिति और श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार है। प्रधानमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम और समय-सारणी की अंतिम सूचना मिलते ही शासन-प्रशासन और मंदिर समिति मिलकर स्वागत और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4802




