उत्तराखंडराजनीति
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
नैनीताल जिला पंचायत चुनाव: दीपा दरम्वाल बनीं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर टॉस से जीतीं देवकी बिष्ट
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पा नेगी को 1 वोट से हराकर जीत दर्ज की। वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की देवकी बिष्ट टॉस के जरिये विजयी घोषित भी हुईं।
परिणामों की घोषणा जिला कोषागार में की गई, जहां दीपा दरम्वाल को 11 वोट व पुष्पा नेगी को 10 वोट मिले। एक वोट अमान्य भी घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद टॉस से कराया गया जिसमें कांग्रेस की देवकी बिष्ट को जीत भी मिली।
निर्णायक मुकाबले के बाद अब जिला पंचायत में अध्यक्ष पद बीजेपी के पास जबकि उपाध्यक्ष की सीट कांग्रेस के खाते में भी गई है।




