राजकीय महाविद्यालयों में 117 योग प्रशिक्षितों की शीघ्र तैनाती, 28 से 30 अगस्त तक होंगे साक्षात्कार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ योग का प्रशिक्षण देने के लिए 117 अस्थायी योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की समय सारणी जारी भी कर दी है।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि 28, 29 व 30 अगस्त को दून विश्वविद्यालय परिसर में साक्षात्कार आयोजित होंगे। इसके बाद श्रेष्ठता सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को आउटसोर्स के माध्यम से विभिन्न महाविद्यालयों में तैनाती भी दी जाएगी।
मंत्री ने बताया कि रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम से इन पदों पर 640 आवेदन आए थे, जिनमें से 460 अभ्यर्थियों ने अपने शैक्षणिक और अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड किए। प्रतिदिन 4 पालियों में 50-50 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा, जबकि 30 अगस्त को वे अभ्यर्थी भी शामिल किए जाएंगे जो पूर्व निर्धारित तिथियों पर उपस्थित ही नहीं हो पाए।
डॉ. रावत ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से की जाएगी ताकि योग्य उम्मीदवारों को अवसर भी मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों को योग शिक्षा से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा भी देना है।




