पिथौरागढ़: बुजुर्ग व्यापारी से लूट करने वाला निकला गैंगस्टर, पत्नी के लिए करवाचौथ पर खरीदी थी साड़ी – Doon Darshan
उत्तराखंड

पिथौरागढ़: बुजुर्ग व्यापारी से लूट करने वाला निकला गैंगस्टर, पत्नी के लिए करवाचौथ पर खरीदी थी साड़ी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

पिथौरागढ़ | उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िले में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी से लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट की इस घटना को अंजाम देने वाला कोई सामान्य अपराधी नहीं, बल्कि पूर्व में मोबाइल लूट और स्मैक तस्करी में जेल जा चुका अपराधी निकला, जिस पर अब गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि आरोपी ने लूट की रकम से करवाचौथ पर अपनी पत्नी के लिए साड़ी खरीदी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

घटना शुक्रवार की है। तिलढुकरी निवासी फैयाज खान (70 वर्ष) नगर में सब्ज़ी की दुकान चलाते हैं। दुकान बंद कर जब वे अपने घर के लिए निकले, तो कुछ ही दूरी पर एक अज्ञात युवक ने उन्हें धक्का देकर ज़मीन पर गिरा दिया और उनकी जेब में रखे ₹21,000 रुपए लूट लिए। इस हमले में फैयाज खान को चोट आई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने थाने में जाकर मामले की तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी की पहचान की। लिन्ठूड़ा निवासी सागर सोराड़ी (28 वर्ष) का नाम सामने आया। मामले में तेज़ी दिखाते हुए पुलिस ने घटना के तीसरे दिन ही आरोपी को ऐंचोली से गिरफ्तार कर लिया। ऐंचोली चौकी प्रभारी कमलेश जोशी ने बताया कि सागर ने दुकानदार की पूरी रेकी की थी। वह दुकान के पास ही घूमता रहा और जैसे ही व्यापारी दुकान बंद कर निकले, उसने पीछा किया और सुनसान जगह देख लूट की वारदात को अंजाम दिया।

करवाचौथ के दिन लूट की यह वारदात हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने लूट की रकम में से तीन हजार रुपये से अधिक की एक साड़ी खरीदी, जिसे उसने करवाचौथ के उपहार के रूप में अपनी पत्नी को दिया। पुलिस ने इस साड़ी को भी लूट की रकम में शामिल कर बरामद किया है। वहीं आरोपी के पास से ₹17,130 नकद भी बरामद किए गए हैं।

एसपी रेखा यादव ने मीडिया को जानकारी दी कि आरोपी सागर सोराड़ी के खिलाफ पहले भी मोबाइल लूट और स्मैक तस्करी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। वह आदतन अपराधी है और पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर के रूप में चिन्हित किया गया है।  बार-बार अपराध में लिप्त रहने के कारण आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया है। पुलिस के अनुसार, सागर वारदात के बाद जिले से बाहर भागने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अब लूट में शामिल संभावित अन्य व्यक्तियों की जांच भी कर रही है और आरोपी की पूर्व गतिविधियों को खंगाला जा रहा है।इस मामले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधी किसी भी अवसर का फायदा उठाने में नहीं चूकते, चाहे त्योहार हो या सामाजिक भावनाएं। जहां एक ओर करवाचौथ जैसे पर्व पर पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक होता है, वहीं दूसरी ओर एक अपराधी ने लूट की रकम से अपनी पत्नी को उपहार देने के लिए इस पर्व का इस्तेमाल किया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button