भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर बोलीं खेल मंत्री रेखा आर्या — खिलाड़ियों से लिया पुराने गौरव को लौटाने का संकल्प
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
हल्द्वानी। भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी के मानसखंड खेल परिसर में खिलाड़ियों के साथ हॉकी खेली और उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान एक प्रदर्शनी मैच का भी आयोजन किया गया।
रेखा आर्या बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के गोलापुर स्टेडियम पहुंचीं, जहां उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय हॉकी महासंघ की स्थापना आज ही के दिन 1925 में हुई थी, जिसके बाद भारतीय टीम ने 1928 के ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर पूरी दुनिया में देश का नाम भी रोशन किया।
उन्होंने कहा, “एक समय था जब दुनिया की कोई भी टीम भारतीय हॉकी टीम से खेलने में घबराती भी थी। अब समय आ गया है कि हमारे युवा खिलाड़ी उस गौरव को फिर से वापस भी लाएं।”
खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में हॉकी का कल्चर तेजी से विकसित हो रहा है, और वंदना कटारिया जैसे खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम ऊंचा भी किया है। उन्होंने खिलाड़ियों से अगले ओलंपिक में उत्तराखंड के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक रसिका सिद्दकी, जिला उप खेल अधिकारी वरुण बेलवाल सहित कई अधिकारी भी मौजूद रहे।




