हरिद्वार के अहबाब नगर में दो पक्षों के बीच पथराव, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही पहचान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित अहबाब नगर में देर रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव शुरू हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कई लोग मौके पर पहुंच गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट व पथराव में बदल गया। अचानक शुरू हुए पथराव से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों को जान बचाकर भागना पड़ा।
मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए पथराव रोकने की अपील भी करते सुनाई दे रहे हैं।
सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष एक ही समुदाय से जुड़े बताए जा रहे हैं और युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद बाद में बड़े टकराव में बदल गया।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रव में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




