केदारनाथ धाम में फिर बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सावन में बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रही आस्था
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
लगातार बारिश और खराब मौसम के बीच कुछ दिनों तक अपेक्षाकृत शांत रहे विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में एक बार फिर श्रद्धालुओं की रौनक लौट आई है। मौसम में सुधार के साथ सावन माह के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन और जलाभिषेक के लिए धाम पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या से केदारपुरी एक बार फिर भक्ति और आस्था के माहौल में सराबोर नजर आ रही है।
हालांकि धाम में बीच-बीच में बारिश का दौर जारी है और पूरी केदारपुरी घने कोहरे से ढकी हुई है, लेकिन प्रतिकूल मौसम भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर पा रहा है। मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग पर भक्तों की आवाजाही लगातार बनी हुई है और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा धाम गूंज रहा है।
देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि लंबे इंतजार के बाद उन्हें बाबा केदार के दर्शन का सौभाग्य मिला है। सावन के पावन महीने में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से जलाभिषेक करने का अवसर मिला। श्रद्धालुओं ने यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि पूरी यात्रा के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
बदरी-केदार मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती ने बताया कि मौसम की वजह से बीच-बीच में कुछ व्यवधान जरूर आए, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति, जिला प्रशासन और शासन यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार समन्वय के साथ काम कर रहे हैं।
सावन माह में केदारनाथ धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ यह दर्शाती है कि विपरीत मौसम भी बाबा केदार के भक्तों की आस्था को डिगा नहीं सकता। मौसम साफ होते ही केदारपुरी में एक बार फिर चहल-पहल लौट आई है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए लगातार धाम पहुंच रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




