थुनारा गांव में भीषण आग, तीन मंजिला मकान जलकर राख, बकरियां, मुर्गे और खरगोश भी जल गए
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तरकाशी: तहसील मोरी के ग्राम डामटी थुनारा में आज शनिवार तड़के भयानक आग लगने की घटना हुई। हरपाल सिंह राणा के तीन मंजिला आवासीय भवन में अचानक ही आग लग गई, जिसकी सूचना ग्राम प्रधान ने रात करीब 3 बजे अधिकारियों को दी।
आग इतनी भयंकर थी कि भवन पूरी तरह जलकर राख भी हो गया और अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा चार बकरियां, 15 मुर्गे व दो खरगोश भी आग की भेंट चढ़ गए।
हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात भी है। सूचना मिलते ही राजस्व उप निरीक्षक मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लेने के लिए रवाना भी हो गए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740