कच्ची पत्ता व फूल गोभी और सुअर का मीट बन सकता है खतरा, भोजन के साथ शरीर में पहुंचा लार्वा—STH में सामने आया मामला
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
सुअर का मीट व कच्ची गोभी का सेवन आपके दिमाग और आंखों पर गंभीर प्रभाव भी डाल सकता है। इन खाद्य पदार्थों में मौजूद सूक्ष्म अंडों के कारण सिस्टीसर्कोसिस नामक खतरनाक बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। सुशीला तिवारी अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में ऐसा ही एक मामला भी सामने आया है।
नेत्र रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रतीक कौल ने बताया कि जमरानी बांध क्षेत्र का एक मरीज अचानक आंखों में धुंधलापन की शिकायत लेकर अस्पताल में पहुंचा। जांच—ऑप्थाल्मोस्कोपी व अल्ट्रासाउंड—में उसकी आंख में ऑक्यूलर सिस्टीसर्कोसिस लार्वा पाया गया।
डॉ. कौल के अनुसार, यह संक्रमण सुअर का मीट व कच्ची गोभी में छिपे ऐसे सूक्ष्म अंडों से फैलता है जो खुली आंखों से दिखाई ही नहीं देते। भोजन के माध्यम से ये अंडे आंत में पहुंचते हैं और वहां फूटने के बाद रक्त के जरिए आंख में जाकर रेटिना को गंभीर नुकसान भी पहुंचाते हैं। ऐसे मामले लगभग 1000 लोगों में 1 में देखने को भी मिलते हैं।
लक्षण
- आंखों में लगातार दर्द या सूजन
- चीजें दो-दो दिखाई देना
- पलकों का नीचे झुक जाना
- अचानक दृष्टि धुंधली होना
बचाव के उपाय
- फल व सब्जियां अच्छी तरह धोकर खाएं
- भोजन हमेशा पूरी तरह पकाकर ही खाएं
- आंखों को बार-बार छूने से बचें
- छिली हुई व साफ सब्जियों का ही उपयोग करें
विशेषज्ञ की राय
“ऑक्यूलर सिस्टीसर्कोसिस आंख का परजीवी संक्रमण है, जो सूअर के फीताकृमि (टीनिया सोलियम) के लार्वा से भी होता है। आंख में सिस्ट बनना, दर्द, धुंधली दृष्टि व अंधेपन जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। समय रहते उपचार—दवाई व सर्जरी—से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।”
— डॉ. प्रतीक कौल, नेत्र रोग विभाग, STH
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




