देहरादून: डीजीपी दीपम सेठ ने गोवा अग्निकांड के मद्देनजर राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित भी किया है कि एक सप्ताह के भीतर प्रदेश के सभी पब, बार, रेस्टोरेंट, होटल, बैंक्वेट हॉल, मॉल व भीड़ वाले प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट भी किया जाए।
डीजीपी ने कहा कि शीतकालीन चारधाम यात्रा व आगामी क्रिसमस-नए वर्ष के जश्न को देखते हुए सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए सभी जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित भी किया जाए। फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता, कार्यक्षमता व कर्मचारियों के प्रशिक्षण की जांच की जाएगी। आपातकालीन निकासी मार्गों पर अवरोध न होने और मानकों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही डीजीपी ने चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया, यातायात नियंत्रण व गंभीर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों की पदोन्नति व एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई तेज करने के भी आदेश दिए।
