वीर बाल दिवस पर रेखा आर्या का संदेश: शहीद साहिबजादे हर बच्चे के आदर्श
हर बच्चे के आदर्श हों शहीद साहिबजादे: रेखा आर्या
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
वीर बाल दिवस के अवसर पर बुधवार को आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार बच्चों को सम्मानित भी किया गया। यह आयोजन उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से ही किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों ने धर्म, न्याय व मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान भी दिया। ऐसे शहीद साहिबजादे देश के हर बच्चे के लिए आदर्श होने चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनसे साहस, सत्य व न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी लेनी चाहिए।
रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में इतिहास की उन महान व प्रेरणादायक घटनाओं को उचित सम्मान दिया गया है, जिन्हें पहले नजरअंदाज किया गया था। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे हमेशा सच्चाई व न्याय के साथ खड़े रहें और जिस तरह साहिबजादों ने अपने समय की चुनौतियों का सामना किया, उसी तरह आज के दौर में भी बच्चे साहस व हिम्मत के साथ परिस्थितियों का सामना करें।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने शूटिंग, टेबल टेनिस, लेखन, योग सहित अन्य खेल एवं गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, हेमकुंड साहिब प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह, पूर्व बाल आयोग सदस्य विनोद कपल्वाण, सचिव शिव कुमार बर्नवाल, सीडीओ अभिनव शाह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




