रानीपोखरी में लॉ यूनिवर्सिटी पर सियासी घमासान, जमीन हस्तांतरण पर बवाल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: रानीपोखरी के लिस्ट्राबाद गांव में प्रस्तावित विधि विश्वविद्यालय अब सियासी विवाद में भी फंस गया है। वर्ष 2019 में तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां लॉ यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया था, लेकिन परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी।
अब रेशम विभाग की करीब 6.233 हेक्टेयर भूमि को सौंग बांध परियोजना प्रभावितों के लिए सिंचाई विभाग को हस्तांतरित किए जाने पर ग्रामीणों में भारी नाराजगी भी है। पिछले 38 दिनों से ग्रामीण व महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
भूमि सीमांकन के दौरान पुलिस-प्रशासन व ग्रामीणों के बीच तीखा टकराव देखने को मिला। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने आश्वासन दिया कि लॉ यूनिवर्सिटी इसी जमीन पर बनाई जाएगी, लेकिन प्रशासन ने उच्चाधिकारियों के आदेशों का हवाला भी दिया।
हंगामे के दौरान पुलिस ने कई ग्रामीणों व कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर मौके से हटाया। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर ग्रामीणों का समर्थन करते हुए सरकार पर सवाल भी उठाए हैं।
प्रशासन का कहना है कि भूमि हस्तांतरण शासनादेश के तहत किया गया है, जबकि यदि लॉ यूनिवर्सिटी से संबंधित कोई आदेश होगा तो उसका चिह्नीकरण भी किया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




