22–23 फरवरी को संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दौरा, दो प्रमुख गोष्ठियों को करेंगे संबोधित
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत 22 व 23 फरवरी को देहरादून प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता भी करेंगे।
22 फरवरी को डॉ. मोहन भागवत देहरादून स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में देहरादून सहित पूरे गढ़वाल मंडल से विभिन्न सामाजिक व वैचारिक संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होंगे।
वहीं 23 फरवरी को संघ प्रमुख पूर्व सैनिक गोष्ठी को संबोधित भी करेंगे। यह उनका लंबे समय बाद देहरादून दौरा है, इससे पहले वे वर्ष 2019 में देहरादून में आए थे। सर संघचालक के प्रस्तावित प्रवास को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने तैयारियां तेज कर दी हैं और कार्यक्रमों की रूपरेखा अंतिम रूप भी दी जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




