जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून में देश के पहले सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कनक चौक स्थित जनरल बिपिन रावत पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।
इस मौके पर गणेश जोशी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत हमेशा पहाड़ और वहां के युवाओं के हितों के प्रति संवेदनशील भी रहे। उनके प्रयासों से उत्तराखंड के युवाओं को सेना भर्ती में लंबाई में 5 सेंटीमीटर की छूट भी मिल पाई।
उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के विकास में भी जनरल रावत का महत्वपूर्ण योगदान भी रहा है। प्रदेश सरकार देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहे सैन्य धाम के मुख्य द्वार का नाम भी उनके नाम पर ही रख रही है।
कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर, सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी, पूर्व सैनिक व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




