राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून में करेंगी हॉर्स राइडिंग एरिना और फुटओवर ब्रिज का लोकार्पण
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी आगामी देहरादून यात्रा के दौरान राष्ट्रपति निकेतन में हॉर्स राइडिंग एरिना और फुटओवर ब्रिज का लोकार्पण कर सकती हैं। सोमवार को राष्ट्रपति सचिवालय के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान डॉ. गुप्ता ने राष्ट्रपति उद्यान सहित सभी निर्माणाधीन कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम सविन बंसल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एसएसपी अजय सिंह, एमएनए नमामि बंसल समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में चल रहे प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रपति निकेतन के सामने 132 एकड़ भूमि पर राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण तेजी से जारी है। यह देश का दूसरा सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ अपने परिसर में समेटेगा। उद्यान को संस्कृति, नागरिक गौरव और जनसहभागिता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
उद्यान की प्रमुख विशेषताएं:
-
थीम आधारित फूलों व वनस्पतियों के बाग
-
तितली गृह और पक्षीशाला
-
सुरम्य झील
-
पैदल एवं साइकिल ट्रैक
-
800 से अधिक लोगों की क्षमता वाला मुक्ताकाशी रंगमंच
-
सार्वजनिक पुस्तकालय और फूड प्लाज़ा
उम्मीद है कि उद्यान अगले वर्ष तक पूरा हो जाएगा और प्रति वर्ष लगभग 20 लाख पर्यटक यहां भ्रमण करेंगे।
राष्ट्रपति निकेतन परिसर स्थित हॉर्स राइडिंग एरिना को विशेष रूप से विकसित किया गया है। यह वही ऐतिहासिक स्थान है जहां 1838 में गवर्नर जनरल के अंगरक्षकों के घोड़ों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर स्थापित किया गया था। अब यहां आम लोग प्रेजीडेंट्स बॉडीगार्ड (PBG) के घोड़ों की सवारी और उनकी देखभाल के तौर-तरीकों को करीब से देख सकेंगे। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन से छह घोड़े यहां लाए जा रहे हैं, जो एरिना की शोभा बढ़ाएंगे।
राष्ट्रपति निकेतन परिसर में पर्वतीय वास्तुशैली पर आधारित 32 मीटर लंबा और चार मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज तैयार किया गया है।
इसका निर्माण केवल छह माह में पूरा किया गया है। राष्ट्रपति सचिवालय के जनसंपर्क अधिकारी कुमार समरेश ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू इन दोनों परियोजनाओं का लोकार्पण कर सकती हैं। 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन का लोकार्पण किया था। सिर्फ चार महीनों में राष्ट्रपति निकेतन में 4,753 और राष्ट्रपति तपोवन में 15,567 लोगों ने भ्रमण किया।





I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.