उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: उत्तराखंड में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। बीते दिनों बारिश व बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं आज भी कई जिलों में खराब मौसम का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी है। साथ ही 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।
मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी करते हुए 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है। वहीं अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान भी है।
देहरादून में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है और कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान करीब 29°C व न्यूनतम 13°C रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी भी हो सकती है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से भी बचें। खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में भूस्खलन व सड़क बाधित होने का खतरा बना रहता है, जिससे दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




