देहरादून में देर रात खुले बार-रेस्टोरेंट्स पर पुलिस का कड़ा एक्शन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून में निर्धारित समय सीमा के बाद खुले बार व रेस्टोरेंट्स पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई भी की है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में दो बार संचालकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया, जबकि शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज भी किए गए।
राजपुर क्षेत्र में एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, एसपी ऋषिकेश व एसपी विकासनगर के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देर रात बार, पब व भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग की। इस दौरान तय समय के बाद भी लोगों को शराब परोसने पर पिरामिड बार और नुक्कड़ बार एंड रेस्टोरेंट के खिलाफ धारा 223/270 बीएनएस में केस भी दर्ज किया गया।
इसके अलावा देर रात बार में शराब पीते मिले 3 संदिग्ध लोगों को 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में भी लिया गया। पुलिस ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार ही जारी रहेगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




