रुद्रपुर में वन भूमि से दो अवैध मजारें ध्वस्त, वन विभाग-प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में वन विभाग व जिला प्रशासन ने सरकारी वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 अवैध मजारों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सोमवार तड़के की गई, जिससे क्षेत्र में प्रशासन की सख्ती का साफ संदेश भी गया।
वन विभाग के मुताबिक किच्छा व सितारगंज वन क्षेत्र की डोला व पुलभट्टा फॉरेस्ट रेंज में ये संरचनाएं बिना वैध अनुमति के बनाई गई थीं। विभाग ने करीब 2 महीने पहले नोटिस जारी कर भूमि संबंधी दस्तावेज मांगे थे, लेकिन तय समय तक कोई जवाब या वैध कागजात प्रस्तुत ही नहीं किए गए। इसके बाद नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई।
कार्रवाई के दौरान टीम ने दोनों अवैध संरचनाओं को हटाने के साथ मलबा भी जंगल क्षेत्र से बाहर भी कर दिया, ताकि दोबारा से अतिक्रमण न हो सके। डीएफओ हिमांशु बागड़ी ने बताया कि पूरी कार्रवाई सभी कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के समन्वय से ही की गई।
प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी व वन भूमि पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार ही जारी रहेगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




