Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
Gopeshwar: उत्तराखंड के चमोली मुख्यालय गोपेश्वर से नाबालिग से दुष्कर्म का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 24 फरवरी को पीड़िता के परिजन ने कोतवाली गोपेश्वर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 फरवरी की रात गौरव सेंजवाल (23) निवासी कुंड कॉलोनी गोपेश्वर उनकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ में ले गया। आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं व पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए।
प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी ही रहेगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740