सरयू नदी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
चंपावत: सीमांत क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्ष की बच्ची की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना चंपावत जिले के पंचेश्वर क्षेत्र की है, जहां बच्ची अपने मामा की शादी में शामिल होने को आई थी।
जानकारी के अनुसार सिंतोली गांव निवासी भावना पीहू अपनी मां के साथ नेत्रसलान गांव में आई थी। गुरुवार सुबह वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सरयू नदी में नहाने को गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में ही चली गई और डूब गई।
परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला व तत्काल जिला अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार 10 वर्षीय बच्ची की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।
हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और वही मां सरस्वती देवी बेसुध हो गईं, वहीं शादी की खुशियां पल भर में मातम में ही बदल गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740



