देहरादून: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में बवाल — दुकान में तोड़फोड़, चार नामजद सहित 25 पर FIR
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून के लक्खी बाग (झंडा बाजार) में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला भी सामने आने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। आरोप है कि किराएदार परिवार की इस नाबालिग बच्ची के साथ मकान मालिक के भांजे ने ही दुष्कर्म किया, जो एक चूड़ी की दुकान में ही काम करता था।
इस घटना के बाद भड़के हिंदू संगठनों ने उस दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की। दुकान मालिक ने पुलिस में तहरीर दी कि 18 जून की शाम करीब 6 बजे ललित सिंह, अमन स्वेडिया, सिधांत बड़ोनी व रोहित मौर्य अपने 20-25 साथियों के साथ दुकान में घुस आए, धार्मिक टिप्पणियां करते हुए लाठी-डंडों व कड़े से हमला किया और सीसीटीवी का डीवीआर व अन्य सामान तोड़ दिया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने 4 नामजद और 20-25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रवि प्रसाद कवी को भी सौंपी गई है।
नगर कोतवाली प्रभारी हरिओम चौहान ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। नाबालिग पीड़िता का मेडिकल परीक्षण जारी है और रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद भी है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




