केदारनाथ हाईवे पर बढ़ा भूधंसाव का खतरा, रामपुर बाजार तक पहुंचा संकट
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच केदारनाथ हाईवे पर रामपुर बाजार के पास भूधंसाव तेजी से बढ़ गया है। जून से सक्रिय भूस्खलन जोन अब बाजार की ओर बढ़ने लगा है और हाईवे का आधे से ज्यादा हिस्सा इसकी चपेट में आ चुका है। हालात ऐसे बने हुए हैं कि अगर बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आसपास के भवनों और दुकानों पर भी बड़ा खतरा मंडरा सकता है।
स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि सड़क के साथ-साथ आसपास की जमीन भी लगातार खिसक रही है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। उनका आरोप है कि पहले बनाई गई सुरक्षा दीवार भी जुलाई के अंत में हुई भारी बारिश में धंस गई और इसके बाद स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।
एनएच विभाग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में उपचारात्मक कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोग स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि विशेषज्ञों से भू-वैज्ञानिक सर्वे कराकर ड्रेनेज, रिटेनिंग वॉल और अन्य तकनीकी उपाय जल्द लागू किए जाएं, ताकि रामपुर बाजार और केदारनाथ हाईवे को सुरक्षित रखा जा सके।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




