दिल्ली में CM धामी की रेल मंत्री से मुलाकात, मुंबई-दून वंदे भारत समेत कई प्रस्तावों पर मिली सहमति
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
नई दिल्ली/देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उत्तराखंड में रेल नेटवर्क के विस्तार व नई परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। बैठक में मुंबई-देहरादून वंदे भारत, नई रेल सेवाओं व राज्य की कनेक्टिविटी बढ़ाने से जुड़े कई प्रस्तावों पर रेल मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
मुख्यमंत्री ने मुंबई-देहरादून के बीच वंदे भारत या सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने, देहरादून-कोटा रेल सेवा को मुंबई तक विस्तारित करने और मुंबई-हरिद्वार व मुंबई-रामनगर ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का अनुरोध भी किया।
बैठक में बनबसा रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस, मथुरा एक्सप्रेस व दौराई एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी भी दी गई। वहीं ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण, हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के लंबित कार्यों को पूरा करने व किच्छा-सितारगंज-खटीमा नई रेल लाइन के सर्वे सहित कई परियोजनाओं पर भी सकारात्मक चर्चा भी हुई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




