फर्जी खाताधारक बनकर बैंक के ड्रॉप बॉक्स से चैक निकालकर धोखाधडी करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपराधियों पर दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

अभियुक्त के कब्जे से धोखाधडी कर निकाली गई 25 हजार रू0 की धनराशि हुई बरामद
अभियुक्त ने अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी खाताधारक बनकर बैंक से पीडित के चैक के माध्यम से निकाली थी 06 लाख 50 हजार रू0 की धनराशि,
दिनांक 30-04-2024 को वादी सुनील दत्त अंथवाल निवासी मोनाल एन्क्लेव लेन नं0-01 बंजारावाला, देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि उन्होने एक खाता भुगतान चैक रू0 6,50,000/-, दिनांक 30-04-2024 को अपने एस0बी0आई0 बैंक में जमा करने के लिए कारगी चौक, एस0बी0आई0 बैंक में ड्रॉप बॉक्स मे डाला था। दिनांक 01-05-2024 को वादी द्वारा अपने खाते का बैलेंस चैक करने पर उक्त चैक की धनराशि जमा होनी नही पायी और बैंक में जानकारी करने पर वादी को बैंक द्वारा बताया कि उक्त रकम किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस चैक से नकद निकाल ली गई है। लिखित तहरीर के आधार पर थाना पटेलनगर मे अज्ञात व्यक्ति के विरुद्व मु0अ0सं0-317/2024 धारा 420 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर को घटना के अनावरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, जिसके क्रम मे थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा पीड़ित व्यक्ति से पूछताछ कर उक्त बैंक के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे और आने जाने वाले मार्गों में लगे लगभग 48 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया और प्रकाश मे आये संदिग्ध व्यक्तयों से पूछताछ की गयी।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान अभियुक्त विपिन निवासी ग्राम भूडा पोस्ट पौटाकला थाना बरखेडा, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश, उम्र 29 वर्ष को आईएसबीटी चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से 25,000/- रु0 नगदी बरामद हुई।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि उसने अपने 02 अन्य साथियो क साथ मिलकर एस0बी0आई0 बैंक कारगी चौक के ड्रॉप बॉक्स से चैक निकालकर फर्जी खाताधारक बनकर धोखाधडी से बैंक से नगदी निकाली गई थी। अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर घटना में प्रकाश में आये 02 अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।




