भगवानपुर बाईपास पर ढाबे में फायरिंग, चार नकाबपोश बदमाश फरार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
कोतवाली क्षेत्र में भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेड़पुर चौक के पास रविवार देर रात एक ढाबे पर चार नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमले में ढाबा संचालक इदरीस का बेटा सोएब बाल-बाल बच गया। गोली के छर्रे ढाबे की दीवार में जा घुसे।
जानकारी के मुताबिक, रात करीब दो बजे चारों बदमाश दो बाइकों से ढाबे के पास पहुंचे। उन्होंने बाइक कुछ दूरी पर खड़ी की और पैदल ढाबे पर पहुंचकर सोएब को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। अचानक गोलियां चलने से ढाबे पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़ित सोएब के मुताबिक, चारों हमलावर नकाबपोश थे और दो बाइकों से आए थे। घटना ढाबे पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस अब CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




