हल्द्वानी: पत्नी की हत्या के बाद शव की हालत पर उठे सवाल, पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
नैनीताल के ओखलकांडा क्षेत्र में पति पर अपनी 28 वर्षीय पत्नी डिक्री देवी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का आरोप है। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। शनिवार सुबह तक डिक्री की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद आरोपी अपने बच्चों को धमकाकर फरार हो गया।
परिजनों ने पुलिस पर शव को मोर्चरी पहुंचाने में करीब 22 घंटे की देरी का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने पर शव की हालत को लेकर भी सवाल उठे। फोरेंसिक विशेषज्ञ के अनुसार, महिला के शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे और उसकी आंखों में कीड़े पड़ गए थे। शव केवल कंबल में लिपटा हुआ था।
वहीं, पुलिस ने लापरवाही के आरोपों को निराधार बताया है। सीओ भवाली रविकांत सेमवाल के मुताबिक, घटनास्थल की फोरेंसिक जांच जरूरी थी। फोरेंसिक टीम को हल्द्वानी से बुलाया गया और काठगोदाम में पेड़ गिरने से रास्ता बंद होने के कारण शव को मोर्चरी पहुंचाने में देरी हुई। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731



