चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से 24 वर्षीय युवक की मौत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड के देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी कार से गांव से सहिया की ओर जा रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा और पलट गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जगमोहन (24) निवासी दुनुवां गांव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह करीब सात बजे अपनी कार से सहिया की ओर निकला था। रास्ते में वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार ऊपरी सड़क से नीचे वाली सड़क पर जा गिरी।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए गंभीर रूप से घायल युवक को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहिया पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलने पर राजस्व और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय विकासनगर भेज दिया। प्रशासन के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731



