22 दिन पिंजरे में कैद रहा गुलदार, आदेशों के इंतजार में चली गई जान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज में एक गुलदार की मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 22 दिनों तक पिंजरे में बंद रहने के बाद गुलदार ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उसे लेकर अंतिम फैसला समय पर नहीं हो सका, जिसके कारण वह लंबे समय तक पिंजरे में ही कैद रहा।
जानकारी के अनुसार, 27 जून को नैनीडांडा क्षेत्र के बणासी गांव में एक बुजुर्ग महिला की गुलदार के हमले में मौत हो गई थी। घटना के बाद वन विभाग ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) भेजे।
इसके बाद 3 जुलाई को घटनास्थल के पास लगाए गए पिंजरे में एक नर गुलदार कैद हो गया। वन विभाग ने उसके नमूने भी जांच के लिए भेजे, लेकिन रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि पिंजरे में पकड़ा गया गुलदार महिला पर हमला करने वाला गुलदार नहीं था।
रिपोर्ट मिलने के बाद वन अधिकारियों ने गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेजने या जंगल में छोड़ने के लिए उच्च अधिकारियों से दिशा-निर्देश मांगे। हालांकि समय पर कोई स्पष्ट आदेश नहीं मिल सका और गुलदार लगातार पिंजरे में ही बंद रहा।
वन विभाग के मुताबिक, कैद के दौरान गुलदार बार-बार पिंजरे से निकलने की कोशिश करता रहा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार भी कराया गया, लेकिन 25 जुलाई को उसकी मौत हो गई।
गढ़वाल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) ने बताया कि गुलदार को चिकित्सकीय सहायता दी गई थी, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इसके बाद दो पशु चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम कर विसरा सुरक्षित रखा और नियमानुसार शव का निस्तारण कर दिया।अब यह मामला वन विभाग की निर्णय प्रक्रिया और वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




