सहसपुर में कार से प्रतिबंधित मांस मिलने का आरोप, विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में शीतला नदी पुल के पास शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और रुद्र सेवा के कार्यकर्ताओं ने एक कार को रोककर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कार से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ।
कार में चालक समेत दो लोग सवार थे। आरोप के बाद मौके पर पहुंचे संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार दोनों लोगों को पूछताछ के लिए सहसपुर कोतवाली ले गई। रुद्र सेवा के संस्थापक राकेश तोमर उत्तराखंडी और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त होने के बाद नियमानुसार जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




