उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर शराब पिलाने और नशे की हालत का फायदा उठाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग अपनी परिचित युवती के साथ आईडीपीएल क्षेत्र में गई थी, जहां कुछ युवकों ने कथित तौर पर उसे शराब पिलाई। इसके बाद नशे की हालत का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर शिवम उर्फ शुभम (19), गोविन्द (21) और दीपक उर्फ डीपी (20) को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी रुड़की क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने नाबालिग को शराब पिलाने की बात स्वीकार की है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731