Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बारिश का कहर: कई जिलों में येलो अलर्ट, गंगा चेतावनी स्तर से ऊपर, 132 सड़कें बंद

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज से अत्यंत तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

भूस्खलन और भूधंसाव के चलते प्रदेश में चार राष्ट्रीय राजमार्ग, चार स्टेट हाईवे, एक मुख्य जिला मार्ग समेत कुल 132 सड़कें बंद हैं। सबसे अधिक ग्रामीण सड़कें प्रभावित हुई हैं। चमोली में 24, पौड़ी में 17, टिहरी में 16, उत्तरकाशी में 15, बागेश्वर में 11, देहरादून में 10, नैनीताल में 9, रुद्रप्रयाग में 7, अल्मोड़ा में 5 और पिथौरागढ़ में 18 मार्गों पर यातायात बाधित है। लोक निर्माण विभाग बंद मार्गों को खोलने में जुटा हुआ है।

लगातार बारिश के कारण गंगा, अलकनंदा, मंदाकिनी, काली, गोरी, सरयू, नंदाकिनी और पिंडर नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। हरिद्वार में गंगा चेतावनी स्तर 293 मीटर को पार कर 293.30 मीटर पर पहुंच गई है, जबकि ऋषिकेश में गंगा 339.90 मीटर पर बह रही है, जो चेतावनी रेखा से 25 सेंटीमीटर ऊपर है। बढ़ते जलस्तर के कारण त्रिवेणी घाट और परमार्थ निकेतन का आरती स्थल पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर लोगों से गहरे पानी में न जाने और सेल्फी लेने से बचने की अपील की है।

बारिश का असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ा है। गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर मलबा और पत्थर गिरने से यातायात बार-बार बाधित हो रहा है। उत्तरकाशी जिले में अभी भी 13 सड़कें बंद हैं और कई स्थानों पर यात्रियों तथा कांवड़ियों को जोखिम उठाकर मार्ग पार करना पड़ा।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में समीक्षा बैठक के दौरान सभी जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदियों के जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखी जाए और डैम या बैराज से पानी छोड़े जाने से पहले डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों के लोगों को समय पर सूचना दी जाए। उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देने तथा मौसम की स्थिति के अनुसार ही यात्रा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही संचार व्यवस्था बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक संचार प्रणाली और सैटेलाइट फोन हर समय सक्रिय रखने को कहा।
उधर, टिहरी जिले के भिलंगना विकासखंड में लगातार बारिश से कई रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एहतियातन उपजिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रखने के निर्देश दिए हैं। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन शिक्षण कार्य जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button