उत्तराखंड

उत्तराखंड रजत जयंती पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात: 8260 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को 8260 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात भी दी। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल व कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी हैं।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर 28 हजार किसानों के खातों में फसल बीमा योजना के तहत 62 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की।

आज रविवार को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), देहरादून में आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल भी हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया, साथ ही स्मारक डाक टिकट जारी कर जनसमूह को संबोधित किया।

जिन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण:

  • अमृत योजना के तहत देहरादून के 23 जोनों में पेयजल आपूर्ति परियोजना
  • पिथौरागढ़ विद्युत उपकेंद्र का शुभारंभ
  • सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना
  • हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन

जिन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास:

  • सौंग बांध पेयजल परियोजना
  • जमरानी बहुउद्देशीय परियोजना, नैनीताल
  • नए विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना
  • चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय की स्थापना
  • नैनीताल में अत्याधुनिक दुग्ध संयंत्र की स्थापना

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सौगात उत्तराखंड को “विकसित राज्य के रूप में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम” भी है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इन योजनाओं से रोजगार, निवेश व आधारभूत ढांचे को नई गति मिलेगी।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button