पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में तीन अधिकारियों पर कार्रवाई, डिजाइन कंसलटेंट भी घेरे में
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर लोक निर्माण विभाग ने तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लोनिवि सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों ने तकनीकी निगरानी, गुणवत्ता नियंत्रण, अनुबंधीय शर्तों के अनुपालन और अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया।
जांच में सामने आया कि पुल के निर्माण के दौरान नदी के बहाव को नियंत्रित करने और रिवर ट्रेनिंग वर्क किए जाने की व्यवस्था थी, लेकिन इस पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते नदी का बहाव एक तरफ केंद्रित हो गया, जिससे तेज कटाव हुआ और आखिरकार पुल की एप्रोच रोड धंस गई।
रिपोर्ट में तीनों अधिकारियों को दीर्घ शास्ति दिए जाने का उल्लेख किया गया है। वहीं, सचिव ने लोनिवि विभागाध्यक्ष को डिजाइन कंसलटेंट के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही पुल को भविष्य में इस तरह के नुकसान से बचाने के लिए जांच रिपोर्ट में दिए गए सुझावों के आधार पर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक काम पूरा करने को कहा गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




