चारधाम यात्रा में आस्था का रिकॉर्ड, 48 लाख के पार पहुंचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
उत्तराखंड में मौसम की चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा लगातार जारी है। 19 अप्रैल से अब तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में 48.11 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सबसे ज्यादा 16.57 लाख तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं, जबकि केदारनाथ में 14.66 लाख, गंगोत्री में 7.48 लाख और यमुनोत्री में 6.69 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।
मानसून के दौरान भूस्खलन और खराब मौसम के जोखिम को देखते हुए सरकार श्रद्धालुओं से मौसम और यात्रा मार्गों की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की अपील कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
वहीं, 22 अगस्त तक चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए 61.71 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस बार भी चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड बनाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




