कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वंदेमातरम को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वंदेमातरम के इतिहास से भाजपा का कोई रिश्ता नहीं है और भाजपा ने इस गीत पर सिर्फ डकैती की है।

हरीश रावत ने कहा कि वंदेमातरम स्वतंत्रता संग्राम का गीत था। 1937 में महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने इसके स्वरूप को लेकर समिति बनाई थी, जिसमें सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना आजाद और आचार्य नरेंद्र देव जैसे नेता शामिल थे। उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस अपने कार्यक्रमों की शुरुआत वंदेमातरम से करती है और स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों से समझौता नहीं करेगी।