उत्तराखंड
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
बदरीनाथ हाईवे पर भारी बोल्डर गिरने से सड़क ध्वस्त, आठ घंटे बाद यात्रा बहाल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
बदरीनाथ हाईवे पर हाथी पहाड़ के पास भारी बोल्डर गिरने से करीब 20 मीटर सड़क ध्वस्त हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा रोकनी पड़ी। करीब आठ घंटे बाद हाईवे पर आवाजाही शुरू कर दी गई और यात्रा अब जारी है।
वहीं, मारवाड़ी चौकी से आगे क्रशर के पास हाईवे पर बड़े-बड़े बोल्डर आने से कई जगह सड़क धंस गई है। लगातार बारिश के चलते हाईवे पर भूस्खलन और सड़क धंसने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन और संबंधित विभाग सड़क को सुचारु रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गर्जना के साथ एक-दो दौर की बारिश होने के आसार हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731