शिक्षा व्यवस्था के विरोध में निकली प्रतीकात्मक शव यात्रा, युवाओं के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रदर्शन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
देहरादून। नीट पेपर लीक और विभिन्न भर्ती व प्रवेश परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताओं के विरोध में कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था की प्रतीकात्मक शव यात्रा भी निकाली। युवा कांग्रेस नेता रितेश छेत्री के नेतृत्व में निकली यह यात्रा यमुना कॉलोनी से शुरू होकर किशननगर चौक पहुंची, जहां शिक्षा व्यवस्था का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार भी किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनियमितताओं, पेपर लीक की घटनाओं व युवाओं पर बढ़ते आर्थिक और मानसिक दबाव को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान करना है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में छात्रों को कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाल ही में कोटा में राहुल गांधी द्वारा छात्रों व युवाओं के साथ किए गए संवाद का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं, परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सस्ती व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता भी है।
प्रदर्शन में कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, पूर्व लोक सेवा आयोग अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




