ऋषिकेश की पवित्र पहचान पर अपराध का साया, नशे और संदिग्ध गतिविधियों ने बढ़ाई चिंता
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
योग और अध्यात्म के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाली ऋषिकेश की छवि पर लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। हाल के दिनों में नाबालिगों से दुष्कर्म के दो मामलों के अलावा होटल में संदिग्ध गतिविधियां, कैसीनो संचालन, नशे और अवैध हथियारों से जुड़े मामले भी सामने आए हैं।
एक मामले में शादी समारोह में गई नाबालिग के साथ तीन नाबालिग युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा, जबकि दूसरे मामले में शहर के एक होटल में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया, जिसमें होटल संचालक और मैनेजर की भूमिका भी जांच के घेरे में आई।
करीब छह महीने पहले आईडीपीएल क्षेत्र में कैसीनो संचालन का मामला भी सामने आया था। वहीं, नशे और अवैध हथियारों से जुड़े मामलों ने भी पुलिस-प्रशासन की चिंता बढ़ाई है। जुलाई में आमबाग में नशे में एक युवक ने अपनी मां को तमंचे से गोली मार दी थी, जबकि फरवरी में शिवाजी नगर में एक युवक ने अपनी तलाकशुदा प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। श्यामपुर में भी ग्रामीणों पर फायरिंग का मामला सामने आया था।
लगातार हो रही घटनाओं के बीच सवाल अब सिर्फ कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि धर्मनगरी के सामाजिक माहौल और भविष्य का भी है। पुलिस के सामने चुनौती अपराध के बाद कार्रवाई के साथ-साथ इनके नेटवर्क पर रोक लगाने की भी है।
एसपी देहात जया बलूनी के मुताबिक, होटल और होम स्टे के सत्यापन के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




